अक्षय कुमार की ‘समुक’ का फर्स्ट लुक जारी, 28 मई 2027 को होगी रिलीज

अक्षय कुमार की साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ के मोशन पोस्टर जारी हो गए हैं। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 28 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार (POSTER)

Entertainment

अक्षय कुमार की फिल्म ‘समुक’ का पहला लुक जारी, 28 मई 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म ‘समुक’ में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। निर्माताओं ने फिल्म के दो मोशन पोस्टर जारी कर इसकी पहली झलक दिखाई है। साइंस-फिक्शन और सर्वाइवल थ्रिलर के तत्वों से सजी इस फिल्म में अक्षय एक ऐसे दुश्मन का सामना करते दिखाई देंगे, जो इंसान नहीं है।

मोशन पोस्टर में दिखा खतरनाक एलियन

फिल्म के पहले विजुअल में घने जंगल जैसे माहौल के बीच एक रहस्यमयी जीव का विशाल हाथ नजर आता है। दूसरे पोस्टर में अक्षय कुमार हाथ में आधुनिक हथियार लिए एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही एक खतरनाक एलियन जैसे जीव की झलक भी दिखाई गई है।

फिल्म की टैगलाइन है—‘मिशन इंसानों के लिए है, लेकिन दुश्मन इंसान नहीं है।’ अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए संकेत दिया कि इस बार कहानी में इंसानियत की लड़ाई किसी गैर-मानवीय ताकत के खिलाफ होगी।

28 मई 2027 को रिलीज होगी फिल्म

निर्माताओं ने ‘समुक’ की सिनेमाघरों में रिलीज की तारीख 28 मई 2027 तय की है। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं, जबकि विपुल अमृतलाल शाह इसे सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट के जरिए अक्षय कुमार और विपुल शाह करीब 13 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘नमस्ते लंदन’, ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ और ‘एक्शन रिप्ले’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म में नजर आएंगे कई जाने-पहचाने चेहरे

अक्षय कुमार के साथ फिल्म में रुक्मिणी मैत्रा, विनेेत कुमार सिंह, बनिता संधू, रजत कपूर, स्वानंद किरकिरे और सुशांत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म के क्रिएचर इफेक्ट्स की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित डिजाइनर एलेक गिलिस को दी गई है, जो ‘एलियन’ और ‘प्रिडेटर’ जैसी फ्रेंचाइजी से जुड़े काम के लिए जाने जाते हैं। वहीं, एक्शन दृश्यों की जिम्मेदारी ब्रिटिश एक्शन डायरेक्टर ल्यूक टंबर संभाल रहे हैं।

अक्षय के लिए अलग तरह का सिनेमाई प्रयोग

‘समुक’ को अक्षय कुमार की सामान्य एक्शन और कॉमेडी फिल्मों से अलग माना जा रहा है। इसमें विज्ञान-कथा, रहस्यमयी जीव, सर्वाइवल और बड़े स्तर के एक्शन का मेल देखने को मिलेगा। हालांकि, फिल्म की कहानी और एलियन की वास्तविक पहचान से जुड़े कई पहलुओं को निर्माताओं ने अभी पर्दे में रखा है।

पहले लुक और रिलीज डेट के सामने आने के बाद अब दर्शकों को फिल्म के अगले टीजर और कहानी से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।

 


Deepak
Author

Deepak

Deepak IS a passionate AND dedicated News Editor focused ON delivering accurate, timely, AND trustworthy news. She specializes IN editing, fact-checking, AND publishing stories across LOCAL, NATIONAL, AND international events.

Search

Download App

Get Our Mobile App

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.