अजमेर में जन अधिकार पार्टी का बड़ा ऐलान, युवाओं को राजनीति में मौका

जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति अध्यक्ष आजाद अली ने अजमेर में कहा कि पार्टी Gen Z युवाओं को राजनीतिक मंच देगी और देश में बदलाव की नई सोच को आगे बढ़ाएगी।

जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति अध्यक्ष आजाद अली ने अजमेर में युवाओं को राजनीति से जोड़ने का ऐलान किया।

Ajmer

जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति का ऐलान, Gen Z युवाओं को देगी राजनीति में बड़ा मंच

अजमेर: जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति ने देश की राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि उनकी पार्टी Gen Z पीढ़ी को राजनीतिक मंच उपलब्ध कराएगी और युवाओं को देश सेवा से जोड़ने का काम करेगी।

आजाद अली अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे थे, जहां उन्होंने हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह के दरबार में देश की खुशहाली और पार्टी की मजबूती के लिए दुआ मांगी। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजू अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे।

दरगाह जियारत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आजाद अली ने कहा कि देश का युवा अब शिक्षा, रोजगार और विकास की राजनीति चाहता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के उद्देश्य से जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति काम कर रही है।

युवाओं को मिलेगा राजनीति में अवसर

आजाद अली ने कहा कि देश में नई सोच और नई ऊर्जा की जरूरत है। Gen Z युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलना चाहिए ताकि वे देश के भविष्य निर्माण में योगदान दे सकें।

उन्होंने कहा कि पार्टी में समाजसेवा और देश सेवा की भावना रखने वाले युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। पार्टी का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर एक मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करना है।

बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दों पर उठाई आवाज

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार और भविष्य सबसे बड़े मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं को राजनीतिक मंच पर मजबूती से उठाने की आवश्यकता है।

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए आजाद अली ने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए और शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करना चाहिए।

तीसरे राजनीतिक विकल्प का दावा

आजाद अली ने कहा कि उनकी पार्टी देश में एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ना और विकास आधारित राजनीति को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं और सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आएं।

 


News Desk
Author

News Desk

The Jodhpur News Desk is Marwar's vital journalism hub, delivering verified local news on civic affairs, crime, and governance. It keeps residents connected by highlighting the region's rich culture and heritage.

Search

Download App

Get Our Mobile App

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.