Batwara 1947 vs Awarapan 2: एडवांस बुकिंग में कौन आगे?

Batwara 1947 vs Awarapan 2: एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल की बटवारा 1947 को पीछे छोड़ा। जानें टिकट बिक्री और बॉक्स ऑफिस रेस।

Batwara 1947 vs Awarapan 2

Entertainment

बटवारा 1947 vs आवारापन 2: एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी आगे, जानें किस फिल्म की कितनी टिकटें बिकीं

Batwara 1947 vs Awarapan 2: स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' आमने-सामने हैं। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। शुरुआती आंकड़ों में इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल की फिल्म पर मजबूत बढ़त बना ली है।

एडवांस बुकिंग में 'आवारापन 2' की बड़ी बढ़त

रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अगस्त रात 8 बजे तक 'बटवारा 1947' ने 8,335 शो के लिए 52,408 टिकटें बेचकर करीब 1.40 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर फिल्म की कुल बुकिंग करीब 3.70 करोड़ रुपये बताई गई।

वहीं, 'आवारापन 2' ने 1,87,617 टिकटों की बिक्री के साथ करीब 5.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया। ब्लॉक सीटों को जोड़ने पर इसकी एडवांस बुकिंग करीब 8.46 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

इन आंकड़ों से साफ है कि फिलहाल प्री-सेल्स के मामले में 'आवारापन 2' आगे चल रही है हालांकि, ये एडवांस बुकिंग के आंकड़े हैं और रिलीज के बाद दोनों फिल्मों का वास्तविक प्रदर्शन दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।

सनी देओल की 'बटवारा 1947' की कहानी क्या है?

'बटवारा 1947' 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित पीरियड फिल्म है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म में विभाजन के दौर की त्रासदी, विस्थापन और मानवीय रिश्तों को कहानी का आधार बनाया गया है। सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी की वापसी भी फिल्म की प्रमुख खासियतों में शामिल है।

'आवारापन 2' से इमरान हाशमी की वापसी

दूसरी तरफ 'आवारापन 2' साल 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। फिल्म में इमरान हाशमी अपने चर्चित किरदार शिवम पंडित के रूप में वापसी कर रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं। पहली फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें और इमरान हाशमी की वापसी सीक्वल के लिए दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रही है।

ओपनिंग डे पर कौन मारेगा बाजी?

एडवांस बुकिंग के मौजूदा आंकड़ों में 'आवारापन 2' स्पष्ट रूप से आगे है। ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल के अनुमान के मुताबिक, अगर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो इसकी ओपनिंग करीब 20 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

वहीं, 'बटवारा 1947' के लिए करीब 9 से 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग का अनुमान जताया गया है।

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अंतिम फैसला दर्शकों के रिव्यू, ऑक्यूपेंसी और वीकेंड कलेक्शन से होगा। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सनी देओल की देशभक्ति और पीरियड कहानी भारी पड़ती है या इमरान हाशमी की 'आवारापन' फ्रेंचाइजी की नॉस्टेल्जिया दर्शकों को ज्यादा सिनेमाघरों तक खींचती है।

 


Diya
Author

Diya

Diya is a passionate and dedicated News Editor focused on delivering accurate, timely, and trustworthy news. She specializes in editing, fact-checking, and publishing stories across local, national, and international events.

Search

Download App

Get Our Mobile App

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.