मुंबई। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है। ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और रिलीज के महज 10 घंटे के भीतर 1 करोड़ (10 मिलियन) से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म के भव्य विजुअल्स, दमदार वीएफएक्स और शानदार स्टारकास्ट की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
'रामायण' को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और इसके पहले भाग का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
ट्रेलर ने जीता दर्शकों का दिल
ट्रेलर में भगवान श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी, रावण की भूमिका में यश, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और हनुमान के किरदार में सनी देओल की पहली झलक देखने को मिली है।
भव्य सेट, शानदार सिनेमैटोग्राफी, हाई-एंड वीएफएक्स और प्रभावशाली बैकग्राउंड स्कोर ने ट्रेलर को सिनेमाई स्तर पर बेहद खास बना दिया है। रिलीज के कुछ ही घंटों में ट्रेलर ने करोड़ों दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
यह भी पढ़ें
हांस जिमर और ए.आर. रहमान का संगीत
फिल्म का संगीत अंतरराष्ट्रीय संगीतकार हांस जिमर और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। दोनों दिग्गज संगीतकारों की जोड़ी फिल्म के संगीत को वैश्विक स्तर का अनुभव देने वाली मानी जा रही है।
दिवाली 2026 पर रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के Prime Focus Studios, DNEG और Monster Mind Creations के सहयोग से किया गया है।
'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 के अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का अंतरराष्ट्रीय वितरण Sony Pictures करेगी, जबकि उत्तर भारत में इसे Dharma Productions रिलीज करेगी।

Diya














