Kejriwal Protest Live: पीएम आवास की ओर बढ़ रहे अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने रोका, फिरोज शाह रोड पर धरने पर बैठे AAP कार्यकर्ता नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को E20 पेट्रोल नीति को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने उनके काफिले को फिरोज शाह रोड पर रोक दिया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।