शाहरुख खान की ‘किंग’ का दिवाली धमाका, लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन प्लेइंग कार्ड डेक मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए इस दिवाली एक खास तोहफा सामने आया है। उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ के आधिकारिक आर्टवर्क से तैयार लिमिटेड एडिशन प्लेइंग कार्ड्स लॉन्च किए गए हैं। ‘किंग की दिवाली’ कैंपेन के तहत Bonus Playing Cards ने फिल्म के साथ खास साझेदारी की है। इस कलेक्शन के जरिए फैंस अब अपने पसंदीदा सुपरस्टार के अंदाज को ताश के पत्तों में भी देख सकेंगे। चारों किंग कार्ड्स पर दिखेगा शाहरुख का खास अंदाज इस विशेष डेक की सबसे बड़ी खासियत इसके चारों किंग कार्ड हैं। स्पेड्स, हार्ट्स, डायमंड्स और क्लब्स के किंग कार्ड पर शाहरुख खान के फिल्मी लुक से प्रेरित अलग-अलग डिजाइन तैयार किए गए हैं। सिर्फ किंग ही नहीं, बल्कि इस डेक के ऐस, क्वीन, जैक और नंबर वाले कार्ड्स पर भी कस्टम आर्टवर्क दिया गया है। इस कलेक्शन में एक खास कलेक्टर कार्ड भी शामिल है। हर डेक के साथ शाहरुख खान की तस्वीर वाला होलोग्राफिक फॉयल किंग ऑफ हार्ट्स कार्ड दिया जा रहा है। इसकी वजह से यह सामान्य ताश के पत्तों से अलग एक कलेक्टिबल आइटम बन गया है। अमेजन और ब्लिंकिट पर उपलब्ध होंगे कार्ड्स ‘BONUS × KING’ प्लेइंग कार्ड डेक को भारत में अमेजन और कंपनी की आधिकारिक D2C वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली-NCR के चुनिंदा इलाकों में ब्लिंकिट पर भी इसकी उपलब्धता बताई गई है। फिल्म के प्रशंसकों के साथ-साथ प्लेइंग कार्ड्स कलेक्ट करने वालों के लिए भी यह खास कलेक्शन आकर्षण का केंद्र बन सकता है। 24 दिसंबर को रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘किंग’ शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसमें शाहरुख खान के साथ सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। लिमिटेड एडिशन कार्ड्स की लॉन्चिंग के साथ फिल्म के प्रमोशन को भी नया अंदाज मिला है। अब इस फेस्टिव सीजन में शाहरुख के फैंस के लिए ताश की बाजी में भी ‘किंग’ का खास अंदाज देखने को मिलेगा।