कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; एक बच्चा भी शामिल, 6 घायल कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा केंद्रीय कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट/फ्री स्कूल स्ट्रीट इलाके के एक होटल में हुआ। आग करीब रात 2 बजे के आसपास लगी। दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 
#WATCH | Nine people have died and several have suffered injuries in a fire that broke out in a hotel in Kolkata's Mirza Ghalib Street around 2 am today
Teams of Police and Civil Defence are present at the accident site pic.twitter.com/P6Q8kcImzI
— ANI (@ANI) August 19, 2026
 <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script> मृतकों में छह पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल बताया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है, जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे। छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात करीब 2 बजे होटल में लगी आग फायर विभाग के अनुसार होटल में आग देर रात लगी और देखते ही देखते धुआं कई हिस्सों में फैल गया। आग और घने धुएं के कारण होटल में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। रिपोर्टों के मुताबिक करीब 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकलकर्मियों ने कुछ लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 
VIDEO | West Bengal: At least nine killed, six injured in massive fire at a hotel in Kolkata; visuals from the spot, further details awaited.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p)#Kolkata #Fire pic.twitter.com/7IQLA1pdI4
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2026
 <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script> चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ होटल के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने पर भी फोकस किया। घने धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में बचाव दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया गया और होटल में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। आग की वजह अभी स्पष्ट नहीं होटल में आग किस वजह से लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। शुरुआती स्तर पर एसी में खराबी समेत कुछ संभावनाओं की चर्चा है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी एक कारण को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। पुलिस और दमकल विभाग आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। जांच में होटल के फायर सेफ्टी सिस्टम, बिजली की व्यवस्था, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा इंतजामों की भी पड़ताल की जा सकती है। दो दिन में पश्चिम बंगाल में दूसरा बड़ा होटल अग्निकांड कोलकाता की यह घटना ऐसे समय हुई है जब पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में भी कुछ दिन पहले होटल में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। लगातार सामने आए इन हादसों के बाद होटल और अन्य व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कोलकाता के इस हादसे के बाद अब यह जांच महत्वपूर्ण होगी कि होटल में आग से बचाव के लिए क्या-क्या इंतजाम मौजूद थे और आपात स्थिति में लोगों को बाहर निकालने की व्यवस्था कितनी प्रभावी थी।