मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आलिया की पोस्ट में कपल के साथ बिताए निजी पलों के अलावा उनकी बेटी राहा के साथ रणबीर की तस्वीरें भी नजर आईं।
आलिया ने इंस्टाग्राम पर कुल छह तस्वीरों का एक कलेक्शन शेयर किया। इन तस्वीरों में रणबीर और आलिया के रिश्ते के अलग-अलग दौर की झलक देखने को मिली। पोस्ट की शुरुआत दोनों की एक पुरानी तस्वीर से होती है, जिसमें रणबीर आलिया की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं और दोनों एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं।
डेटिंग के दिनों से पैरेंटहुड तक की झलक
आलिया की पोस्ट में एक तस्वीर रेस्टोरेंट की भी है। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में दोनों साथ छुट्टियां बिताते और एक-दूसरे के साथ समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में रणबीर और आलिया के पैरेंटहुड की झलक भी देखने को मिली।
एक तस्वीर में रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उस समय की है जब राहा काफी छोटी थीं। आलिया ने इस पोस्ट के जरिए रणबीर के साथ अपने रिश्ते के साथ-साथ परिवार के खूबसूरत पलों को भी फैंस के साथ साझा किया।
यह भी पढ़ें
सेल्फी में दिखा खास पल
पोस्ट की आखिरी तस्वीर में रणबीर और आलिया सेल्फी के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में रणबीर के गाल पर आलिया की लिपस्टिक का निशान भी दिखाई दे रहा है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।
तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने रणबीर को छोटे और प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा, “HBD क्यूटी” और इसके साथ स्टार इमोजी भी लगाया।
पैपराजी के साथ भी मनाया जन्मदिन
रणबीर कपूर ने अपने जन्मदिन के मौके पर पैपराजी और फैंस के साथ भी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने तीन केक काटे। रणबीर और आलिया ने अपने नए घर की बालकनी से बाहर मौजूद पैपराजी और फैंस का अभिवादन भी किया।
रणबीर और आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दोनों की निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे पोस्ट अक्सर उनके फैंस के बीच खासा ध्यान आकर्षित करते हैं।

Diya













