जोधपुर दौरे पर गजेंद्र सिंह शेखावत का गहलोत पर तंज, बोले- कोई तिलिस्म नहीं दिख रहा; पंचायत चुनाव में कमल खिलने का दावा

जोधपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें कोई तिलिस्म नहीं दिख रहा।

गजेंद्र सिंह शेखावत

Jodhpur

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें किसी तरह का "तिलिस्म" नजर नहीं रहा। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, "मैं तो अभी आया हूं, मुझे कोई तिलिस्म दिख नहीं रहा।"

इस दौरान शेखावत ने प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भी भाजपा की तैयारियों का जिक्र किया। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले समय में प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली है और जनता भाजपा सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। इसी आधार पर पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी बोले

मीडिया से बातचीत के दौरान शेखावत ने भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को देश और राजस्थान की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद भारत से ब्रिटेन भेजे जाने वाले 99 प्रतिशत उत्पादों पर आयात शुल्क समाप्त हो जाएगा, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि समझौता लागू होने के पहले ही दिन 140 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के भारतीय उत्पादों का निर्यात ब्रिटेन के लिए किया गया, जो इस समझौते की सफलता का संकेत है।

राजस्थान के उद्योगों को मिलेगा फायदा

शेखावत ने कहा कि राजस्थान का हैंडीक्राफ्ट उद्योग, जयपुर का जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर तथा लेदर उत्पाद उद्योग इस समझौते से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। जीरो टैरिफ व्यवस्था से प्रदेश के निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसर मिलेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के साथ शामिल मोबिलिटी समझौते से व्यापार, निवेश और रोजगार के लिए ब्रिटेन जाने वाले भारतीय नागरिकों को वर्क वीजा प्रक्रिया में भी सुविधा मिलेगी।

 


Deepak
Author

Deepak

Deepak IS a passionate AND dedicated News Editor focused ON delivering accurate, timely, AND trustworthy news. She specializes IN editing, fact-checking, AND publishing stories across LOCAL, NATIONAL, AND international events.

Search

Download App

Get Our Mobile App

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.