जोधपुर AIIMS के सामने अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई: पार्क में छिपाए 15 ठेले-केबिन जब्त

जोधपुर में AIIMS के गेट नंबर 3 से 7 तक नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। टीम के पहुंचने से पहले दुकानदारों ने ठेले और केबिन पार्क में छिपा दिए

जोधपुर AIIMS के सामने अतिक्रमण हटाते नगर निगम की टीम और जब्त किए गए ठेले-केबिन

Jodhpur

जोधपुर। नगर निगम ने बुधवार को AIIMS के गेट नंबर 3 से 7 तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने अपने ठेले और केबिन सड़क से हटाकर रीको पार्क में खड़े कर दिए, लेकिन निगम की टीम ने वहां पहुंचकर करीब 15 ठेले और केबिन जब्त कर लिए।

अतिक्रमण प्रभारी रजनीश बारसा ने बताया कि सड़क किनारे ठेले और केबिन लगने से मरीजों, वाहन चालकों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। आयुक्त राहुल जैन और विजिलेंस प्रभारी जलज घसिया के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया।

टीम ने AIIMS के गेट नंबर 3 से 7 तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए और सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान महेंद्र चौधरी, तरुण गुजराती सहित नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

 


Deepak
Author

Deepak

Deepak IS a passionate AND dedicated News Editor focused ON delivering accurate, timely, AND trustworthy news. She specializes IN editing, fact-checking, AND publishing stories across LOCAL, NATIONAL, AND international events.

Search

Download App

Get Our Mobile App

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.