सरकार छत पर सब्जी उगाने के लिए दे रही पैसे, रूफटॉप फार्मिंग के लिए जल्द करें आवेदन

Rajasthan Rooftop Farming: राजस्थान सरकार छत पर सब्जी उगाने के लिए पैसे दे रही हैं। आपको बता दें कि आपको अपने घर की छत पर सब्जियां उगाना है और इसके लिए आपको सरकर लगभग 50000 रुपये देगी।

Rooftop Farming

Rajasthan

राजस्थान सरकार छत पर सब्जी उगाने के लिए पैसे दे रही हैं। आपको बता दें कि आपको अपने घर की छत पर सब्जियां उगाना है और इसके लिए आपको सरकर लगभग 50000 रुपये देगी। अब आप इस परियोजना का हिस्सा कैसे बन सकते हैं और कैसे आप सरकार से सब्जी उगाने के लिए पैसा ले  सकते हैं, इस खबर में आप जान पाएंगे।

जानिए कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

आपको बता दें कि अब नगर निगम क्षेत्र के निजी आवासों पर सब्जियों की खेती की जा सकेगी। इसके लिए सरकार ने स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग परियोजना प्रारंभ की है। अंतरराष्ट्रीय उद्यानिकी नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईएचआईटीसी) दुर्गापुरा ने योजना के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए  21 नवंबर तक ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस योजना में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 200 आवेदकों को मौका मिलेगा।

सरकारी आवास में रहने वाले नहीं होंगे इस योजना के पात्र

सरकारी आवास में रहने वाले, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान-संस्थान या गैर-आवासीय भवन इस योजना में पात्र नहीं होंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए क्या कुछ जरूरी है ये भी जान लीजिए। आपको बता दें कि योजना में 3 मंजिल तक के भवन ही शामिल होंगे। छत पर 200 वर्ग फीट खाली जगह और पानी के लिए नल कनेक्शन जरूरी है। रूफटॉप यूनिट निर्माण की कुल लागत 67,451 रुपए हैं। 70% अनुदान राशि यानी 47,216 रुपए सरकार आपको दे देगी।

 

 


Tags
Diya
Author

Diya

Diya is a passionate and dedicated News Editor focused on delivering accurate, timely, and trustworthy news. She specializes in editing, fact-checking, and publishing stories across local, national, and international events.

Search

Popular Tags

Download App

Get Our Mobile App

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.