Kejriwal Protest Live: पीएम आवास मार्च रोका, फिरोज शाह रोड पर धरने पर बैठे AAP कार्यकर्ता

दिल्ली में E20 पेट्रोल नीति के विरोध में अरविंद केजरीवाल का पीएम आवास मार्च पुलिस ने फिरोज शाह रोड पर रोक दिया। AAP कार्यकर्ता धरने पर बैठे, जानिए पूरा अपडेट।

दिल्ली में E20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकालते अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

Delhi

Kejriwal Protest Live: पीएम आवास की ओर बढ़ रहे अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने रोका, फिरोज शाह रोड पर धरने पर बैठे AAP कार्यकर्ता

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को E20 पेट्रोल नीति को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने उनके काफिले को फिरोज शाह रोड पर रोक दिया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

LIVE 12 Sep 2026 • 02:21 PM

"प्रधानमंत्री हमें फोन करेंगे..." — अरविंद केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं कहना चाहता हूँ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को US प्रेसिडेंट ट्रंप के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्हें USA से इथेनॉल खरीदना बंद करना चाहिए और हमारे देश पर E20 थोपना बंद करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमें फोन करेंगे। हमने प्रधानमंत्री को मैसेज भेजा है कि हम उनसे मिलना चाहते हैं। संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान केजरीवाल सहित अन्य नेताओं ने सारे पिटीशन को पुलिस की गाड़ी में रख दिया है। यह पिटीशन प्रधानमंत्री कार्यालय जाएगा और वहीं इन्हें रिसीविंग मिलेगा। इसके साथ ही प्रदर्शन खत्म हो गया।

LIVE 12 Sep 2026 • 01:21 PM

PM हाउस के लिए निकले केजरीवाल को पुलिस ने रोका

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल E20 के विरोध में अपने पार्टी दफ्तर से निकल चुके हैं. वो यहां से अपने समर्थकों के साथ सीधे पीएम हाउस जाएंगे. इस बीच दिल्ली पुलिस फ़िरोज़ शाह रोड पर ही रोक दिया.इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वहीं धरना पर बैठ गया. पुलिस का कहना है कि केजरीवाल ने पुलिस से इस मार्च के लिए परमिशन नहीं लिया था.

LIVE 12 Sep 2026 • 01:13 PM

प्रधानमंत्री जनता की आवाज जरूर सुनेंगे- केजरीवा

 

 

LIVE 12 Sep 2026 • 01:01 PM

2.30 लाख पिटीशन और धरने पर केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित धरने पर बैठ गए हैं. केजरीवाल का कहना है कि, मैं अपने साथ 2.30 लाख से ज्यादा साइन किया हुआ पिटीशन लेकर आया हूंसरकार आज जनता पर जबरदस्ती E20 पेट्रोल थोपना बंद करे. हम यहां पर केवल प्रधानमंत्री से मिलने आए हैं. इस समय फ़िरोज़ शाह रोड पर भारी पुलिस बल तैनात है


Deepak
Author

Deepak

Deepak IS a passionate AND dedicated News Editor focused ON delivering accurate, timely, AND trustworthy news. She specializes IN editing, fact-checking, AND publishing stories across LOCAL, NATIONAL, AND international events.

Search

Download App

Get Our Mobile App

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.