अमित शाह उदयपुर पहुंचे, CM भजनलाल ने किया स्वागत; आज निम्बाहेड़ा में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर उदयपुर पहुंचे। CM भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया। आज निम्बाहेड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत

Rajasthan

अमित शाह पहुंचे उदयपुर, CM भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; आज निम्बाहेड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

उदयपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात अपने दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर उदयपुर पहुंचे। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी अगवानी की। शाह के दौरे को लेकर उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

एयरपोर्ट पर अमित शाह के स्वागत के दौरान राजस्थान सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया और विधायक ताराचंद जैन समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

 

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद अमित शाह कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से उदयपुर शहर के लिए रवाना हुए। यहां उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

आज निम्बाहेड़ा में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

अमित शाह रविवार को चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह जेके सर्किल पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

प्रतिमा अनावरण के बाद शाह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद वह हेलीकॉप्टर से उदयपुर लौटेंगे और इसके बाद विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी

केंद्रीय गृह मंत्री के राजस्थान दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। डबोक एयरपोर्ट से लेकर उनके ठहरने के स्थान और कार्यक्रम वाले मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर डबोक एयरपोर्ट और उदयपुर सर्किट हाउस के आसपास के क्षेत्रों को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत संबंधित आदेश जारी किए हैं।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह

अमित शाह के उदयपुर और निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी की गई हैं। जनसभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल अमित शाह के दौरे को लेकर उदयपुर से लेकर निम्बाहेड़ा तक प्रशासन अलर्ट है और उनके निर्धारित कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

 


Diya
Author

Diya

Diya is a passionate and dedicated News Editor focused on delivering accurate, timely, and trustworthy news. She specializes in editing, fact-checking, and publishing stories across local, national, and international events.

Search

Download App

Get Our Mobile App

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.