जयपुर से रामेश्वरम के लिए भारत गौरव ट्रेन रवाना, 970 वरिष्ठ नागरिक करेंगे निशुल्क तीर्थयात्रा

जयपुर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत भारत गौरव ट्रेन को रामेश्वरम के लिए रवाना किया गया। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दिखाई हरी झंडी

Bharat Gaurav Train Flag Off from Jaipur

Rajasthan

जयपुर से आस्था की यात्रा शुरू, भारत गौरव ट्रेन से 970 वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम के लिए रवाना

जयपुर। राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के तहत मंगलवार को जयपुर के ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन से विशेष भारत गौरव ट्रेन को रामेश्वरम के लिए रवाना किया गया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत कराई और यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस विशेष ट्रेन के माध्यम से 970 वरिष्ठ नागरिक निशुल्क धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु तमिलनाडु स्थित भगवान रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम) और मीनाक्षी अम्मन मंदिर (मदुरई) के दर्शन करेंगे। यह धार्मिक यात्रा कुल 8 दिनों की होगी, जिसके बाद सभी यात्री वापस जयपुर लौटेंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

राजस्थान सरकार और देवस्थान विभाग की ओर से यात्रा को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ट्रेन में यात्रियों के साथ 30 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भी रवाना हुई है, जो स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी। इस तरह इस यात्रा में कुल 1000 लोग शामिल हैं।

किन जिलों के वरिष्ठ नागरिक हुए शामिल?

इस तीर्थयात्रा में जयपुर संभाग के विभिन्न जिलों से बुजुर्गों को शामिल किया गया है।

  • दौसा: 528 यात्री
  • खैरथल-तिजारा: 316 यात्री
  • जयपुर जिला: 126 यात्री

सरकार ने आस्था और सम्मान को बताया प्राथमिकता

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा और धार्मिक आस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, देवस्थान विभाग के अधिकारी, आईआरसीटीसी के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 


Deepak
Author

Deepak

Deepak IS a passionate AND dedicated News Editor focused ON delivering accurate, timely, AND trustworthy news. She specializes IN editing, fact-checking, AND publishing stories across LOCAL, NATIONAL, AND international events.

Search

Download App

Get Our Mobile App

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.